Ambrane Wise EON Pro स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कालिंग फीचर के साथ हुई लॉन्च, जानें डिटेल्स

Share

Ambrane Wise Eon Pro में 3 इनबिल्ट गेम्स, वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग और गूगल असिस्टेंट और सिरी के लिए सपोर्ट मिलता है।

Ambrane Wise EON Pro
Share

भारतीय वियरबेल ब्रांड Ambrane ने एक नई किफायती स्मार्टवॉच को इंडियन मार्किट में लॉन्च किया है जिसे Wise Eon Pro नाम दिया गया है। ब्लूटूथ कॉलिंग इस स्मार्टवॉच की यूएसपी है, एकऐसा फीचर जिसे सुरक्षित रूप से स्मार्टवॉच के लिए ट्रेंडिंग माना जा सकता है।

Ambrane Wise EON स्मार्टवॉच को स्क्वायर डायल और लाइट डिज़ाइन मिला है। इसमें 1.85 इंच का डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 240×280 पिक्सल और 550 निट्स ब्राइटनेस है। इसमें स्क्रैच-रेसिस्टेंट 2.5D ग्लास है और 100+ वॉच फ़ेस के लिए सपोर्ट है।

वॉच हाई हार्ट रेट अलर्ट के साथ 24×7 हार्ट रेट सेंसर, SpO2 सेंसर और ब्लड प्रेशर मॉनिटर जैसी हेल्थ फोट्र्स का सपोर्ट भी है। इसमें नींद, मेंस्ट्रुअल साइकिल और ब्रीथिंग एक्सरसाइज को ट्रैक करने का विकल्प भी मिलता है। शारीरिक गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए 100 स्पोर्ट्स मोड हैं।

वाइज ईओएन प्रो ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए इनबिल्ट स्पीकर और माइक के साथ आता है। डायल पैड और कॉन्टैक्ट सिंकिंग को एक्सेस करने का ऑप्शन भी शामिल है। स्मार्टवॉच 280mAh की बैटरी द्वारा सपोर्टेड है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक चलती है।

सेडेंटरी अलर्ट, स्मार्ट नोटिफिकेशन्स, स्मार्ट म्यूजिक/कैमरा कण्ट्रोल, मौसम, अलार्म, टाइमर, टॉर्च, डीएनडी मोड और फाइंड फोन विकल्प जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं। Ambrane Wise Eon Pro में 3 इनबिल्ट गेम्स, वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग और गूगल असिस्टेंट और सिरी के लिए सपोर्ट मिलता है।

Ambrane Wise Eon Pro कीमत और उपलब्धता

Ambrane Wise EON Pro की कीमत 1,799 रुपये है और यह अब कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध है। इस स्मार्टवॉच का भारत में boAt Xtend Talk, Noise Icon 2 और अन्य विकल्पों के साथ टक्कर है।

यह ब्लैक, फ़र्न ग्रीन, ब्लू और वाइन रेड कलर ऑप्शंस में आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *