आजम पर लगे मुकदमों पर बोले अखिलेश, हमें न्यायालय पर भरोसा

Share

Akhilesh in Kannauj: कन्नौज पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होने आजम खान पर लगे मुकदमों पर कहा कि हमें न्यायालय पर भरोसा है। आज नहीं तो कल उनके परिवार को न्याय मिलेगा। उनके खिलाफ बड़ी साजिशें हुई हैं। जिस कारण उन्हें इस सजा का सामना करना पड़ रहा है।

Akhilesh in Kannauj: ‘भाजपा में परिवारवाद की लिस्ट लंबी’

बीजेपी के लोगों का खुद कहना है कि उन्हें मुसलमान होने के कारण इस तरह की सजा फेस करनी पड़ रही है। भाजपा के परिवारवाद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद की लिस्ट बहुत लंबी है। मुख्यमंत्री योगी खुद परिवारवाद की वजह से आज सीएम हैं। उन्हें परिवारवाद का दोहरा लाभ मिला।

Akhilesh in Kannauj: ‘दुनिया के सभी देश करें इजरायल फिलिस्तीन युद्ध में हस्तक्षेप’

इंडिया गठबंधन पर अखलेश यादव ने गेंद कांग्रेस के पाले में फेंकी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस को तय करना है कि क्या करना है। फिलिस्तीन इजरायल विवाद पर अखिलेश यादव ने कहा की दुनिया मे जितने भी देश हैं उन्हें हस्तक्षेप करना चाहिए।

Akhilesh in Kannauj: ‘प्रदेश में कहीं नहीं हो रही धान की खरीद’

योगी सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं धान की खरीद नहीं हो रही। आलू किसानों की मदद भी नहीं की जा रही। बन्द पड़े काऊ मिल्क प्लांट को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि काऊ मिल्क प्लांट के पत्थर पर हेमा मालिनी का नाम लिख दिया जो कभी यहां आई ही नहीं।

‘बीजेपी नहीं कराएगी तो सरकार में आने के बाद हम कराएंगे जातीय जनगणना’

जातीय जनगणना के सवाल पर कहा कि भाजपा को जातीय जनगणना करानी ही पड़ेगी। अगर नहीं कराती है तो भविष्य में सपा सरकार बनने पर जातीय गणना कराई जाएगी। कन्नौज से चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश यादव ने एक बार फिर मुहर लगाई है। उंन्होने कहा कि इस बार यहां बीजेपी बुरी तरह हारेगी। मेरठ हादसे पर भी उन्होने भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए। सपा सुप्रीमो आज कन्नौज के नसरापुर स्थित दिवंगत पूर्व विधायक की तेरहवीं में आए थे।

रिपोर्टः रईस खान, संवाददाता, कन्नौज, उत्तरप्रदेश

ये भी पढ़ें: इजरायल पर हो रहे अत्याचार का विरोध करते हैं- गणेशी लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *