
Advantage Assam 2.0 : एडवांटेज असम 2.0 दो दिवसीय शिखर सम्मेलन है। कई केंद्रीय मंत्रियों ने शिरकत की। इसी कड़ी में हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि भारत पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के अपने लक्ष्य को बढ़ाकर 20 प्रतिशत से अधिक करने पर विचार कर रहा है। इस पर विचार करने के लिए नीति आयोग के तहत एक समिति गठित की गई है। 19.6 प्रतिशत सम्मिश्रण पहले ही हासिल किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि हम 20 प्रतिशत से अधिक जैव ईंधन मिश्रण पर विचार कर रहे हैं। नीति आयोग समूह का गठन पहले ही किया जा चुका है और वे इस पर विचार कर रहे हैं। भले ही भारत के सामने विकास संबंधी चुनौतियां है लेकिन सभी जीवाश्म ईंधन उत्पादन कंपनियां 2045 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन हासिल कर लेंगी।
‘अगर ऊर्जा की खपत धीमी…’
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मैं कुछ महीने पहले तक कहा करता था कि ऊर्जा अर्थव्यवस्था की रीढ़ या अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा है। आज अगर ऊर्जा की खपत धीमी हो रही है या घट रही है, तो यह निश्चित संकेत है कि आर्थिक प्रदर्शन में कुछ खतरे दिखने लगे हैं। इस मंत्रालय से जुड़े रहने के साढ़े तीन सालों में, हमारे कच्चे तेल की खपत 5 मिलियन बैरल प्रतिदिन से बढ़कर 5.5 मिलियन बैरल हो गई है।
उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की खपत 20% बढ़ेगी और शायद इससे भी ज़्यादा… 20% जैव ईंधन मिश्रण का हमारा लक्ष्य 2026 था। प्रधानमंत्री मोदी ने एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाया है और हम उस तक पहुँच गए हैं… भारत वर्तमान में आयात पर लगभग 150 बिलियन डॉलर खर्च कर रहा है।
यह भी पढ़ें : सरकारी स्कूलों के शिक्षक कर रहे मनमानी, स्कूल बंद होने के समय पहले ही लगाए ताले
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप