
Aap Mp Sanjay Singh: आप सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल में भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर शुक्रवार को उपवास करेंगे। आम आदमी पार्टी का कहना है कि सांसद संजय सिंह (Aap Mp Sanjay Singh) की जेल से रिहाई होने तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उपवास अभियान जारी रहेगा। साथ ही पार्टी ने बताया कि उत्तर प्रदेश समेत देश के तमाम जगहों पर AAP सांसद के इस आह्वान के समर्थन में उपवास रखेंगे।
संजय सिंह ने संदेश देते हुए कहा कि संभव हो तो हर जाति-धर्म के लोग हफ्ते में एक दिन भारत माता को माल्यार्पण कर उपवास किया करें। यह हमारे मनोबल को दृढ़ और संकल्प को मजबूती देगा।
महंगाई, बेरोजगारी, कुशासन और तानाशाही से देश है त्रस्त
उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए जेपी जैसे आंदोलन की पुनरावृत्ति होनी जरूरी है। महंगाई, बेरोजगारी, कुशासन और तानाशाही से इस समय पूरा देश त्रस्त है। इस लड़ाई के लिए हमें सड़क से लेकर जेल तक लड़ना होगा। जिसकी शक्ति हमें हमारी भारत माता, जो हमारी शक्ति माता भी हैं, उनके आशीर्वाद से ही संभव है।
ये भी पढ़ें: मिजोरम सरकार ने अपराधों की जांच के लिए सीबीआई को सामान्य मंजूरी की प्रदान
आप से घबराई हुई है केंद्र सरकार
बता दें कि आम आदमी पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार आप की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है। वह AAP नेताओं की गिरफ्तारी कर पार्टी के बढ़ते कदमों को रोकने की कोशिश कर रही है। इसीलिए सांसद संजय सिंह को फर्जी आरोप में फंसा कर 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई नहीं छोड़ी। जेल में रहते हुए भी सामाजिक कार्यों के लिए वह तत्पर हैं।
Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK