Aaj Ka Rashifal 25 नवंबर 2022: इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। वहीं कुछ जातकों को काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। तो आइए आपको बताते हैं कि आपकी राशि के सितारे आज क्या कहते हैं।
मेष
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वहीं सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे। हालांकि संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। वहीं जीवनसाथी के संबंध में तनाव आ सकता है। वही आज के दिन आपका शुभ अंक होगा 7,8,9। आज के उपाय की बात करें तो हनुमानजी के दर्शन करने से आपका दिन मंगलमय होगा।

वृषभ
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। साझीदारी के प्रयासों में वृद्धि होगी। व्यापार में आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। वहीं परिजनों का साथ पाएंगे। आज के शुभ अंक रहेंगे 6,7। आज के उपाय की बात करें तो वृषभ जातकों के लोग भी हनुमान जी के दर्शन-पूजन करें।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए मेहनत व लगन से कार्य करने के लिए रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखेंगे। कार्य व्यापार में ढिलाई से बचेंगे। व्यवस्था को मजबूती देंगे। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। वहीं शुभ अंक की बात करें तो 5,7 और 8 रहेंगे। आज के उपाय की बात करें तो शनिदेव से जुड़ीं वस्तुओं का दान करें।

कर्क
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप आधुनिक विषयों में भी पूरी रुचि रखेंगे। वहीं सेवा व्यवसाय में गति आएगी, साथ ही नियम अनुशासन रखेंगे। कामकाजी लोगों के लिए व्यापार में तालमेल बढ़ेगा। आज के शुभ अंक की बात करें तो 7,8 रहेंगे। आज के उपाय की बात करें तो नवग्रहों की पूजा करें।

सिंह
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। किसी मकान और वाहन की खरीदारी करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको कुछ भौतिक वस्तुओं के प्राप्ति भी होती दिखाई पड़ रही है। विभिन्न क्षेत्रों में कला कौशल से जगह बनाएंगे। वहीं आवश्यक कार्य समय से पूरे करेंगे। आज के शुभ अंक की बात करें तो 1,4,7 रहेंगे। आज के उपाय की बात करें तो हनुमानजी के दर्शन करें साथ ही नवग्रहों की भी पूजा करें।

कन्या
आज का दिन कन्या राशि वाले जातकों के लिए विभिन्न कार्यां में रुचि बढ़ाएगी। इसके साथ ही वाणी व्यवहार आकर्षक रहेगा। कामकाजी मामले बनेंगे। वहीं आवश्यक विषयों में सक्रियता रहेगी। साथ ही आस्था विश्वास से कार्य करें। वहीं करीबियों से सहजता बनाए रखें। आज के शुभ अंक की बात करें तो 5 और 8 रहेंगे। आज के उपाय की बात करें तो शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान करें।

तुला
आज का दिन इन जातकों के लिए सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी वाणी से घर व बाहर सभी का दिल आसानी से जीत पाएंगे। वहीं सबको साथ लेंगे। साथ ही सामंजस्य बढ़ाने का प्रयास बनाए रखेंगे। आज के शुभ अंक की बात करें तो 6 और 8 रहेंगे। आज के उपाय की बात करें तो हनुमानजी की पूजा वंदना करें साथ ही शांत और विनम्र रहें।

वृश्चिक
आज का दिन वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने पारिवारिक विषयों में पूरी रुचि दिखाएंगे। विभिन्न कार्यां में सफलता के संकेत हैं। वहीं वाणी व्यवहार प्रभावशाली होगा। इसके साथ ही धन संपत्ति के अवसर भी बढ़ेंगे। आज के शुभ अंक की बात करें तो 8 और 9 रहेंगे। आज के उपाय की बात करें तो नवग्रह की पूजा करें।

धनु
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप दान धर्म के कार्य में पूरी श्रद्धा रखेंगे। आपको अपने आवश्यक कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। वहीं नियम अनुशासन रखेंगे। साथ ही सुखद यात्रा के संकेत भी मिलते हुए नजर आ रहे है। आज के शुभ अंक की बात करें तो 3 और 7 रहेंगे। आज के उपाय की बात करें तो हनुमानजी के दर्शन करें।

मकर
आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। वहीं आर्थिक मामले आपके पक्ष में बनेंगे। लेकिन खर्च और निवेश पर ध्यान देने की भी जरूरत हैं। आज का दिन करियर व्यापार को मजबूती मिलेगी। आज के शुभ रंग की बात करें तो 7 और 8 रहने वाले है। आज के उपाय की बात करें तो महावीर हनुमानजी के दर्शन पूजा करें साथ ही वाणी में विनम्रता बनाए रखें।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए आय के विभिन्न स्त्रोत लेकर आएगा। आपको अन्य स्रोतों से लाभ प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। वहीं लाभ और प्रभाव में वृद्धि रहेगी। आज के शुभ अंक की बात करें तो 5 और 7 रहेंगे। आज के उपाय की बात करें तो न्यायदेव शनिदेव से जुड़ीं वस्तुओं का दान प्रयोग में लाए।

मीन
आज का दिन आपको प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे। इसी के साथ कार्यकारी संबंधों में सहजता बढ़ेगी। हालांकि करियर कारोबार में अवसर भी बढेंगे। वहीं आकस्मिक लाभ के संकेत भी मिलेंगे, साथ ही पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज के शुभ अंक की बात करें तो 3,7 और 8 रहेंगे। आज के उपाय की बात करें तो हनुमानजी के दर्शन करें साथ ही जिम्मेजार बने रहें।
