राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 October 2022: आज है दशमी तिथि, इन 4 राशियों को मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Aaj Ka Rashifal 20 October 2022:

मेष राशि:

भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे और घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे। यदि आप पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ते हैं, तो आपको लाभ होगा।

वृषभ राशि:

आय के नए स्रोत मिलने से धन की समस्या का समाधान होगा। रचनात्मक कार्य करने का अवसर मिलेगा। घर में दिवाली के मौके पर साफ-सफाई का जोर रहेगा और त्योहार के मौके पर किसी करीबी सदस्य के आने से खुशी का माहौल रहेगा।

मिथुन राशि:

आप किसी अच्छी जगह की यात्रा की योजना बना सकते हैं। किसी के साथ अपना काम का बोझ साझा करने से आप थोड़ा आराम महसूस कर पाएंगे।

 कर्क राशि:

आप नई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। घर के सदस्यों की समस्याओं को सुलझाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा और सभी से रिश्ते भी मजबूत होंगे।

सिंह राशि:

आभूषण और पोषक तत्व खरीदने के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए प्रयोग करने से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किसी तरह की मुश्किलें आपके सामने आ सकती हैं।

 कन्या राशि:

आपकी छवि मजबूत होगी। संपर्कों और संबंधों से उपलब्धि प्राप्त करने में सक्षम होंगे। अपनी संपत्ति के बारे में किसी भी जानकारी को गोपनीय रखना ज्यादा जरूरी होगा।

 तुला राशि:

दिवाली के मौके पर भाई-बहनों के साथ कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। लोहा और धातु का व्यवसाय करने वालों के लिए समय अनुकूल है। आपको अपने रिश्तेदारों से धन की मदद मिलेगी।

धनु राशि:

आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव की उम्मीद है। दिवाली की साफ-सफाई पर जोर रहेगा और माता-पिता से किसी काम को लेकर अनबन हो सकती है।

वृश्चिक राशि:

ऑफिस के काम पर आपको अपनी पकड़ बनानी होगी। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है और आपको कहीं से अचानक धन लाभ या इनाम मिल सकता है।

मकर राशि:

आप जल्द ही नया घर बनाने या खरीदने की तैयारी शुरू कर सकते हैं। व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। कुछ नई चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करें।

कुंभ राशि:

कुछ मीठा खाकर घर से निकलने से आपके सारे काम खत्म हो जाएंगे। राजनीतिक सत्ता का सहयोग मिलेगा। आयात व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है।

मीन राशि:

कुछ लोग परिवार में अपनी बात साबित करने के लिए उतावले रहेंगे। आप किसी बाहरी गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं। दिवाली के मौके पर घर में उत्साह का माहौल रहेगा और कुछ खास व्यंजन भी बनाए जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button