वायरल

मेट्रो में पारदर्शी जैकेट पहनकर पहुंचा शख्स, अंदर घूमते दिखे कॉकरोच, वीडियो हुआ वायरल

Viral News : सोशल मीडिया पर इन दिनों न्यूयॉर्क सबवे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस विडियो में एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर खड़ा दिखाई देता है और उसने एक पारदर्शी (ट्रांसपेरेंट) जैकेट पहनी होती है.

सबसे खास बात यह है कि इस जैकेट के अंदर कॉकरोच घूमते हुए नजर आते हैं. व्यक्ति पूरी तरह शांत और सामान्य दिखता है और उसे किसी तरह की परेशानी नहीं होती. यह अजीब सा दृश्य लोगों का ध्यान खींच रहा है और वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है.

कॉकरोच वाली जैकेट निकली मार्केटिंग स्टंट,

बाद में पता चला कि यह कोई असली घटना नहीं, बल्कि एक मार्केटिंग स्टंट है. यह जैकेट न्यूयॉर्क के एक स्ट्रीटवियर ब्रांड ‘अनकॉमन एनवाई’ ने बनाई है, जिसका नाम ‘Roachcoat’ रखा गया है. इसमें जो कॉकरोच दिख रहे हैं, वे एक खास प्रजाति के हैं जिन्हें आमतौर पर प्रदर्शन या रिसर्च में इस्तेमाल किया जाता है और ये इंसानों के लिए नुकसानदायक नहीं माने जाते.

वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

यह आइडिया न्यूयॉर्क की एक स्पोर्ट्स टीम से जुड़ी एक तुलना से प्रेरित बताया गया है, जिसमें टीम को मुश्किल हालात में भी हार न मानने वाला कहा गया था. इसी सोच को लेकर ब्रांड ने यह अनोखा जैकेट बनाया. वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग इसे बहुत क्रिएटिव बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे अजीब मान रहे हैं.

ये भी पढ़ें – भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button