राष्ट्रीय

November Bank Holiday : बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट, कई दिन रहेगा अवकाश

November Bank Holiday : नवंबर 2026 में बैंक ग्राहकों को कई छुट्टियों का सामना करना पड़ेगा। 16 नवंबर को छठ महापर्व के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 20, 23, 24 और 27 नवंबर को भी अलग-अलग राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। रविवार और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी रहेंगी। डिजिटल बैंकिंग और ATM सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

Bank Holiday : नवंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं तो छुट्टियों का कैलेंडर जरूर देख लें। आगामी 16 नवंबर को छठ महापर्व के अवसर पर बिहार और झारखंड में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नवंबर 2026 की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, इस महीने अलग-अलग राज्यों में कई तारीखों पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। हालांकि, सभी राज्यों में एक साथ बैंक बंद नहीं रहेंगे।

16 नवंबर को बिहार और झारखंड में बैंक बंद

RBI की छुट्टियों की सूची के मुताबिक, 16 नवंबर को छठ पूजा के कारण बिहार और झारखंड में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में इन दोनों राज्यों के बैंक ग्राहकों को चेक जमा करने, बैंक ड्राफ्ट बनवाने और शाखा से जुड़े अन्य जरूरी कामों के लिए पहले से तैयारी करनी चाहिए। दूसरे राज्यों में इस दिन बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

नवंबर में इन तारीखों पर भी बंद रहेंगे बैंक

नवंबर 2026 में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहने वाले हैं। छुट्टियों का पूरा कैलेंडर इस प्रकार है:

16 नवंबर: छठ महापर्व के चलते बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

20 नवंबर: उत्तराखंड में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

22 नवंबर: रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

23 नवंबर: मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

24 नवंबर: मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

27 नवंबर: कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।

28 नवंबर: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

29 नवंबर: रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक बंद होने पर भी जारी रहेंगी डिजिटल सेवाएं

बैंक शाखाओं में छुट्टी होने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधाएं मिलती रहेंगी। UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे। इसके अलावा ATM से नकदी निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

हालांकि, चेक क्लियरेंस और बैंक शाखाओं में जाकर कराए जाने वाले काम प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए ग्राहकों को सलाह है कि बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें और जरूरी काम समय रहते पूरे कर लें।

ये भी पढ़ें- मौसम का डबल अटैक, दिल्ली में AQI 414, मनाली में लगा जाम, 7 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button