Punjab

पंजाब में धान की खरीद 169 लाख मीट्रिक टन के पार, किसानों के खातों में पहुंचे 37 हजार करोड़ रुपये

Punjab News : पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि राज्य में धान की खरीद ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है. मंडियों में धान की कुल आवक 173 लाख मीट्रिक टन (एल.एम.टी.) से अधिक हो गई है.

मंत्री ने कहा कि धान की कुल खरीद भी 169 लाख मीट्रिक टन से अधिक हो चुकी है, जो पंजाब की सभी मंडियों में खरीद कार्यों के सुचारू, निर्बाध और व्यवस्थित ढंग से चलने को दर्शाती है.


मंत्री ने आगे कहा कि धान के उठान का कार्य भी अच्छी गति से जारी है. अब तक 128.22 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठान किया जा चुका है. जिससे मंडियों की समय पर सफाई और खरीदे गए धान का सुचारू परिवहन सुनिश्चित हो रहा है.

निर्बाध खरीद और तत्काल भुगतान का भरोसा

किसानों के कल्याण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मंत्री ने कहा कि अब तक 3.82 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे 37,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा करवाई जा चुकी है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रत्येक किसान के लिए निर्बाध खरीद, समय पर उठान, अनाज के प्रत्येक दाने की खरीद और तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें- पंजाब में पराली जलाने के मामलों में 95% कमी, अमन अरोड़ा ने BJP को घेरा, कहा- 20 मिनट में दिल्ली कैसे पहुंचता है धुआं?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button