CM Yogi Diwali Wishes : दीपावली के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक नेताओं ने देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. तीनों नेताओं के संदेशों में त्योहार की खुशियों के साथ सामाजिक सद्भाव और खुशहाली का जिक्र भी देखने को मिला.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली को सत्य की साधना और सर्वमंगल की भावना का पर्व बताया, उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की स्मृति से जुड़ा यह त्योहार लोगों को सेवा, समरसता और सद्भाव के साथ लोक-कल्याण के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. सीएम योगी ने कामना की कि किसी भी आंगन में अंधकार न रहे और कोई भी जीवन आशा से वंचित न हो. उन्होंने प्रभु श्रीराम और माता जानकी से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की.
मायावती ने देशवासियों को दी दीपावली की बधाई
वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने भी देशवासियों को दीपावली की बधाई दी, उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रोशनी का यह त्योहार सभी वर्गों और समाज के लोगों के जीवन को सुख, शांति और संपन्नता से भर दे.
केशव मौर्य ने श्रीराम के आदर्शों को किया याद
उधर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दीपावली को अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बताया, उन्होंने कहा कि यह पर्व भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करने और धर्म व कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. साथ ही उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की.
ये भी पढ़ें- योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









