Iran US War : मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच जारी टकराव के बीच अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है. दावा किया जा रहा है कि अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक रूप से अहम केशम द्वीप पर बड़ा हमला किया है. यह वही इलाका है, जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में स्थित है और वैश्विक तेल आपूर्ति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.
दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों से अमेरिका ईरान के खिलाफ गुप्त रूप से छोटे स्तर के सैन्य हमले कर रहा था. ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि इन हमलों को सीमित रखा गया और जानबूझकर सार्वजनिक नहीं किया गया, ताकि अमेरिका की ओर से सैन्य अभियान दोबारा शुरू होने का कोई संकेत न मिले. वहीं, ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने केशम द्वीप पर कई धमाकों की जानकारी दी है.
इस घटनाक्रम के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की भूमिका भी चर्चा में है. बताया जा रहा है कि वह अमेरिकी मध्यावधि चुनाव खत्म होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ईरान के खिलाफ एक और बड़े हमले के लिए दबाव बना रहे थे.
बड़ा युद्ध टलने का दावा
हैरानी की बात यह है कि हमले से कुछ घंटे पहले ही ट्रंप और उनके उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ समझौते की उम्मीद जताई थी. ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि ईरान के साथ बड़ा युद्ध टल सकता है, उन्होंने तेल की कीमतों में प्रति बैरल करीब 10 डॉलर की गिरावट का दावा करते हुए इसे रिकॉर्ड गिरावट बताया था.
वहीं, जेडी वेंस ने भी ईरान के साथ अच्छी बातचीत होने की बात कही थी, उन्होंने बताया था कि इस मुद्दे पर उनकी ट्रंप से भी चर्चा हुई है.अब सवाल यह है कि क्या केशम द्वीप पर हुआ हमला दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत को खत्म कर देगा? या फिर तनाव के बावजूद समझौते की कोई गुंजाइश बाकी है?
ये भी पढ़ें- दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









