Haryana

महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए CM नायब सिंह सैनी

Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, उन्होंने आदि कवि महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को प्रकट उत्सव की शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निवास पर महर्षि वाल्मीकि के पावन प्रकट उत्सव का आयोजन उनके लिए असीम शांति का अनुभव है, उन्होंने कहा कि रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव समाज के संविधान की तरह है, जो जीवन जीने की दिशा दिखाती है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को जाति, वर्ण और वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता का संदेश दिया, उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई है और उसके योगदान का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है, उन्होंने अयोध्या में भगवान वाल्मीकि और माता शबरी के मंदिरों के निर्माण का भी उल्लेख किया.

SC कल्याण के लिए हरियाणा सरकार के कदम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार अनुसूचित जातियों के कल्याण और अधिकारों के संरक्षण के लिए कई कदम उठा रही है. इसी दिशा में अनुसूचित जातियों के आरक्षण का वर्गीकरण किया गया है, ताकि वंचित वर्गों को उनके योगदान और जरूरतों के अनुरूप अवसर मिल सकें, उन्होंने बताया कि अनुसूचित जातियों के अधिकारों की रक्षा के लिए हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग और सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी कल्याण आयोग का गठन किया गया है.

बेटियों को शगुन राशि

मुख्यमंत्री ने कहा कि एजेंसियों के माध्यम से काम कर रहे 5,000 से अधिक सफाई कर्मचारियों को संबंधित नगरपालिकाओं के रोल पर लिया गया है. इसके अलावा, अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 71,000 रुपये तक की शगुन राशि दी जा रही है. सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती के दौरान वंचित अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों के लिए 10 प्रतिशत कोटा आरक्षित किया गया है.

उन्होंने बताया कि अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत मकानों की मरम्मत के लिए 80,000 रुपये की सहायता दी जा रही है. वहीं, मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतरजातीय विवाह शगुन योजना के अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों को 2.50 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया जाता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की हर योजना, नीति और निर्णय में महर्षि वाल्मीकि की मानवता, समानता और सामाजिक समरसता की भावना समाहित है. सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को सम्मान, अधिकार और आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करना है.

ये भी पढ़ें – उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button