Delhi NCR

राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों से कथित मारपीट के वीडियो दिखाए, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?

Rahul Gandhi : INDIA गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ पिछले चार-पांच दिनों से दिल्ली में जन आंदोलन चल रहा है, जबकि इसका विरोध पिछले कई वर्षों से जारी है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दिल्ली को किले में तब्दील कर दिया गया है और लोगों को राजधानी पहुंचने से रोका जा रहा है.

राहुल गांधी ने कहा कि ट्रेनों और बसों से लोगों को उतारा जा रहा है और दिल्ली में जगह-जगह पुलिस तैनात है, उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान युवाओं और महिलाओं के साथ मारपीट की गई. राहुल ने दावा किया कि कुछ पुलिसकर्मी भी इस कार्रवाई से परेशान हैं, उन्होंने कहा कि यह विरोध एक दिन का नहीं है और न्याय मिलने तक जारी रहेगा.

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे विपक्षी नेता

राहुल गांधी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष और उन्होंने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा था. उनके मुताबिक, सीजेआई ने विपक्षी नेताओं से मुलाकात करने के बजाय याचिका दाखिल करने को कहा है. राहुल ने कहा कि सोमवार को वह INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और याचिका दाखिल करेंगे.

ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग

राहुल गांधी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की अपील की, उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार पर दबाव है और उन्हें अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए. राहुल ने दावा किया कि मोदी सरकार के करीब 200 अधिकारी उन्हें जानकारी दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, युवा पीछे नहीं हटेंगे.

बोले- यह शिव जी का तांडव है

राहुल गांधी ने आंदोलन की तुलना भगवान शिव के तांडव और उनकी बारात से करते हुए कहा कि इसमें कोई भी शामिल हो सकता है, उन्होंने कहा कि यह लड़ाई कई मोर्चों पर लड़ी जा रही है और विपक्ष लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा.

ये भी पढ़ें- ट्रम्प का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, बोले- यूक्रेन को नया राष्ट्रपति चुनना चाहिए, रूस से डीजल डील पर बड़ा फैसला, भड़के जेलेंस्की

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button