Rahul Gandhi : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने सोमवार, 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने का ऐलान किया है. वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से तारीख तय कराने की तैयारी की है.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर छात्रों, नागरिक समाज के संगठनों और विपक्षी दलों से मार्च में शामिल होने की अपील की है, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखने वाले लोग एकजुट होकर सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे. इससे पहले 6 अक्टूबर को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया था.
राहुल गांधी ने पिछले प्रदर्शन का वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध कर रहे युवाओं के साथ पुलिस और भाजपा से जुड़े लोगों ने मारपीट की, उन्होंने कहा कि मार्च के दौरान मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपा जाएगा.
वोट चोरी और SIR पर रोक की मांग
राहुल गांधी ने अपनी मांगों में वोट चोरी रोकने, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर रोक लगाने और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग शामिल की है, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित डोभाल और मोहन भागवत पर भी निशाना साधा.
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका ने बताया कि वह सोमवार सुबह 10 बजे सौरव दास, रत्ना सिंह और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे. उनका उद्देश्य जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए तारीख तय कराना है, उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस से 24 घंटे के भीतर तारीख देने की मांग की जाएगी. ऐसा नहीं होने पर पार्टी खुद प्रदर्शन का ऐलान करेगी.
इंडिया गठबंधन के मार्च और CJP की तैयारियों के बीच दिल्ली में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है. \
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









