Flight Ticket Price : दीवाली और छठ से पहले हवाई यात्रियों की जेब पर असर पड़ने वाला है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने जेट ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतों को देखते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है. नई दरें 6 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी. इसके बाद यात्रियों को टिकट के लिए पहले की तुलना में ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है.
इंडिगो ने घरेलू उड़ानों के फ्यूल सरचार्ज में 100 रुपये से 350 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. यह बढ़ोतरी यात्रा की दूरी के आधार पर अलग-अलग होगी. यानी कम दूरी और लंबी दूरी की उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज एक जैसा नहीं रहेगा.
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी असर
इंडिगो की नई दरें 6 अक्टूबर से लागू होने के बाद त्योहारी सीजन में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुक करते समय बढ़े हुए खर्च का ध्यान रखना होगा.
इंडिगो ने घरेलू उड़ानों के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के फ्यूल सरचार्ज में भी बदलाव किया है. विदेश जाने वाली उड़ानों पर कितना सरचार्ज लगेगा, यह संबंधित रूट और उसकी दूरी पर निर्भर करेगा. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के टिकट खर्च पर भी इसका असर पड़ सकता है.
ATF महंगा होने से बढ़ी उड़ानों की लागत
एयरलाइन के मुताबिक, जेट फ्यूल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. हालिया ईंधन कीमतों में महीने-दर-महीने बढ़ोतरी 14 प्रतिशत से ज्यादा रही है इसके चलते ATF की कीमत करीब एक दशक के सबसे ऊंचे स्तरों में पहुंच गई है.
विमान ईंधन एयरलाइन कंपनियों के कुल खर्च का एक बड़ा हिस्सा होता है. ऐसे में ATF महंगा होने से उड़ानों के संचालन की लागत बढ़ जाती है. इसी बढ़ती लागत को देखते हुए इंडिगो ने फ्यूल सरचार्ज में बदलाव किया है. नई दरें लागू होने के बाद त्योहारी सीजन में हवाई सफर पहले के मुकाबले महंगा पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें – UP में भारी बारिश के बाद CM योगी का बड़ा एक्शन, बिजली और सड़कों को लेकर दिए सख्त निर्देश
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









