लाइफ़स्टाइल

बच्चे दाल नहीं खाते तो खिलाएं मसूर दाल का डोसा, झटपट ऐसे करें तैयार, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण

Dosa Recipe : अगर आप नाश्ते में कुछ स्वादिष्ट और पौष्टिक ट्राय करना चाहते हैं, तो मसूर दाल का डोसा बेहतरीन विकल्प है। इसे चावल और मसूर दाल से आसानी से तैयार किया जा सकता है। अदरक, हरी मिर्च और मसालों से इसका स्वाद बढ़ जाता है। कुरकुरा डोसा नारियल की चटनी के साथ परोसें और बच्चों को भी स्वादिष्ट तरीके से दाल खिलाएं।

Dosa Recipe : आमतौर पर डोसा बनाने के लिए चावल और उड़द दाल का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन मसूर दाल से भी स्वादिष्ट और कुरकुरा डोसा तैयार किया जा सकता है। यह नाश्ते के लिए एक अच्छा विकल्प है और दाल पसंद न करने वाले बच्चों को भी इसे अलग अंदाज में खिलाया जा सकता है। मसूर दाल के डोसे में प्रोटीन और फाइबर भी मिलता है।

मसूर दाल डोसा के लिए सामग्री

  • 1 कप साबुत लाल मसूर या धुली मसूर दाल
  • ½ कप चावल
  • 1 इंच अदरक
  • 1-2 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 चुटकी हींग
  • स्वादानुसार नमक
  • डोसा सेंकने के लिए तेल या घी
  • जरूरत के अनुसार पानी

दाल और चावल को भिगोएं

सबसे पहले मसूर दाल और चावल को साफ पानी से 2-3 बार धो लें। दोनों को पर्याप्त पानी में करीब 3-4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। अच्छी तरह फूल जाने के बाद अतिरिक्त पानी निकाल दें।

ऐसे तैयार करें डोसे का बैटर

भीगी हुई दाल और चावल को मिक्सर में डालें। इसमें अदरक, हरी मिर्च, जीरा, हींग और थोड़ा पानी मिलाएं। सभी चीजों को बारीक पीसकर स्मूथ बैटर तैयार करें। अब बैटर को एक बड़े बर्तन में निकालें और स्वाद के अनुसार नमक डालकर करीब 1-2 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें। घोल की कंसिस्टेंसी सामान्य डोसे के बैटर जैसी रखें। यह न बहुत गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला।

तवे पर ऐसे फैलाएं डोसा

नॉन-स्टिक या लोहे का तवा तेज आंच पर गर्म करें। तवे पर थोड़ा पानी छिड़ककर कपड़े से पोंछ दें और फिर आंच को मध्यम कर दें। अब तवे के बीच में एक बड़ा चम्मच बैटर डालें और उसे गोल आकार में बाहर की तरफ पतला फैलाएं। डोसे के किनारों और बीच में थोड़ा तेल या घी डालें।

सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें

डोसे को मध्यम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक उसका निचला हिस्सा सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए। जब किनारे तवे से आसानी से अलग होने लगें, तो डोसे को मोड़कर प्लेट में निकाल लें। गरमा-गरम मसूर दाल डोसे को नारियल की चटनी के साथ परोसें। यह स्वादिष्ट नाश्ता रोजमर्रा के मेन्यू में एक अच्छा बदलाव भी ला सकता है।

ये भी पढ़ें- CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर जांच के आदेश, 2006 के रिश्वत मामले से जुड़ा है मामला केस, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button