राष्ट्रीय

चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे की मुंबई में बड़ी रैली, लोगों से की खास अपील

Mumbai SIR Protest : चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR में कथित गड़बड़ियों को लेकर विपक्षी दलों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को मुंबई में बड़ी विरोध रैली का आह्वान किया है. दोनों नेताओं ने महाराष्ट्र की जनता से बड़ी संख्या में इस रैली में शामिल होने की अपील की है.

इस रैली का मकसद SIR प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ लोगों को एकजुट करना बताया गया है. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने इस मुद्दे को राजनीति से ऊपर बताते हुए विपक्षी दलों से भी बातचीत करने की बात कही है.

चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

शिवसेना (UBT) और मनसे ने चुनाव आयोग की मौजूदा कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. दोनों दलों का आरोप है कि चुनाव आयोग मतदाताओं के साथ धोखा कर रहा है और बीजेपी की शाखा की तरह काम कर रहा है.

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने मुंबई और महाराष्ट्र के लोगों से सड़कों पर उतरने की अपील की है, उन्होंने लोगों से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है.

राज ठाकरे ने SIR रद्द करने की मांग की

इससे पहले राज ठाकरे चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोल चुके हैं, उन्होंने SIR प्रक्रिया को तत्काल रद्द करने की मांग की थी. राज ठाकरे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा और इस आंदोलन को लोकतंत्र और देश की रक्षा की निर्णायक लड़ाई बताया.

इससे पहले CJP और विपक्षी दलों ने 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था. अब रविवार को प्रस्तावित रैली को देखते हुए मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. शहर के कई इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

ठाकरे बंधुओं की इस रैली पर अब राजनीतिक दलों के साथ-साथ महाराष्ट्र की सियासत की भी नजर है. SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए जा रहे सवालों के बीच यह विरोध प्रदर्शन आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति को और गरमा सकता है.

ये भी पढ़ें – काशी के आसमान में गूंजेगा वायुसेना का शौर्य, नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर तक एयर शो

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button