Gandhi Jayanti : देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मना रहा है. गांधी जयंती के मौके पर नई दिल्ली के राजघाट पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को नमन किया. 2 अक्टूबर को हर साल गांधी जयंती के साथ अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है. 157वीं जयंती के अवसर पर देशभर में बापू के सत्य और अहिंसा के संदेश को याद किया जा रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. गांधी जयंती के मौके पर देश में अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए बापू के विचारों और उनके योगदान को याद किया जा रहा है.
नितिन गडकरी ने बापू को किया नमन
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, उन्होंने गांधी जी के स्वदेशी और स्वराज के विचारों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. गडकरी ने गांधी जयंती के अवसर पर बापू को नमन किया.
योगी आदित्यनाथ ने सत्य और अहिंसा को किया याद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, उन्होंने अपने संदेश में सत्य और अहिंसा के मार्ग को याद करते हुए प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शुभकामनाएं दीं. योगी ने कहा कि गांधी जी के आदर्श, सादगी और विचार आज भी आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में मार्गदर्शन देते हैं.
रेखा गुप्ता ने गांधी जी के विचारों को किया याद
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया, उन्होंने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वदेशी, स्वावलंबन और स्वराज से जुड़े विचारों को याद किया, उन्होंने कहा कि गांधी जी की जीवन-यात्रा राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती है.
ये भी पढ़ें- शतायु बुजुर्गों का बढ़ा मान, UP में 3 शतायु और 4 वरिष्ठ अचीवर्स को मिला सम्मान, स्वास्थ्य से पेंशन तक सुविधाओं पर जोर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









