Punjab

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 250 दिन पूरे, 592 ठिकानों पर छापेमारी, 264 लोग गिरफ्तार

Punjab News : पंजाब में गैंगस्टरों और अपराध से जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 250वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के साथियों के रूप में चिन्हित 592 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.

पुलिस महानिदेशक (DGP) पंजाब गौरव यादव की ओर से 20 जनवरी 2026 को शुरू किए गए इस अभियान के तहत सभी जिलों की पुलिस टीमें एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही हैं.

6 भगोड़े अपराधी भी पकड़े गए

250वें दिन की कार्रवाई में पुलिस ने 264 लोगों को गिरफ्तार किया. इस दौरान 6 हथियार भी बरामद किए गए. पुलिस के अनुसार, अभियान शुरू होने से अब तक कुल 74,180 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं.

इसके अलावा 184 लोगों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि पुलिस ने इस अभियान के दौरान छह भगोड़े अपराधियों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है.

अपराध से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन जारी

पंजाब पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से जुड़ी जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से साझा कर सकते हैं. पुलिस के अनुसार, अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं पर कार्रवाई की जाएगी.

नशा तस्करों पर भी कार्रवाई तेज

वहीं, पंजाब पुलिस की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ भी जारी है. अभियान के 575वें दिन पुलिस ने 111 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 25.7 किलो हेरोइन, 624 नशीली गोलियां और 42,200 रुपये की ड्रग मनी बरामद की. पुलिस के मुताबिक, इस अभियान के तहत 575 दिनों में अब तक कुल 80,445 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

पंजाब पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत 13 लोगों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए भी प्रेरित किया है. पुलिस का कहना है कि अपराध और नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को मुख्यधारा में वापस लाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपये से 8,397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button