Punjab

पंजाब सरकार के कामों का स्पीकर संधवां ने किया जिक्र, मुख्यमंत्री सेहत योजना, ईजी रजिस्ट्री और खेलों को बताया बड़ी पहल

Punjab News : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा है कि पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा किया है, उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है और जनता की व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम कर रही है.

स्पीकर संधवां ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आम लोगों को राहत देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं.

मुख्यमंत्री सेहत योजना से लोगों को राहत

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ (एमएमएसवाई) की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना के तहत पंजाब के नागरिकों को 10 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है.

उन्होंने कहा कि इस योजना से लोगों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है. पहले जिन इलाजों पर लाखों रुपये खर्च हो जाते थे, अब उनके लिए लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य प्रदेश के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और खुशहाली सुनिश्चित करना है.

ईज़ी रजिस्ट्री से भ्रष्टाचार पर रोक का दावा

स्पीकर संधवां ने ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ पहल का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि इस कदम से भूमि रिकॉर्ड और संपत्ति पंजीकरण से जुड़ी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता आई है और रिश्वतखोरी पर रोक लगाने में मदद मिली है, उन्होंने कहा कि इसका सीधा लाभ आम लोगों को मिला है, जो पहले इन प्रक्रियाओं में परेशानियों का सामना करते थे.

खेलों को बढ़ावा देने पर जोर

युवाओं और सामुदायिक विकास को लेकर स्पीकर ने पंजाब सरकार के प्रयासों की सराहना की, उन्होंने ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ जैसे खेल आयोजनों की सफलता का उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि पंजाब आने वाले समय में एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा. संधवां ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन बढ़ाते हैं और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं.

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के कई पुराने मुद्दों को हल करने की दिशा में काम किया है, उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार आगे भी आम लोगों की समस्याएं सुनती रहेगी और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करेगी.

ये भी पढ़ें- Bank Holiday Alert : 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, 25 सितंबर से पहले निपटा लें जरूरी काम, बैंक हड़ताल और छुट्टियों से प्रभावित होगा कामकाज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button