Biharमनोरंजनराष्ट्रीय

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की कार पर हमला, कार के शीशे टूटे, शोरूम उद्घाटन में मची अफरा-तफरी

बिहार के नालंदा में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ बेकाबू हो गई। शोरूम उद्घाटन में पहुंची अभिनेत्री की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर लोगों ने हमला कर दिया, जिससे शीशा टूट गया। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की मदद से उन्हें पीछे के रास्ते से सुरक्षित बाहर निकाला गया। मामले में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Kajal Raghwani : बिहार के नालंदा जिले के बिहार शरीफ में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ के कारण अव्यवस्था की स्थिति बन गई। शोरूम उद्घाटन समारोह में पहुंची अभिनेत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई।

फॉर्च्यूनर गाड़ी पर हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब काजल राघवानी वहां से निकल रही थीं, तभी भीड़ ने उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को घेर लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने गाड़ी पर हाथ और ईंट से हमला किया, जिससे वाहन का शीशा टूट गया।

पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने संभाला मोर्चा

मौके पर मौजूद पुलिस बल और निजी सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। सुरक्षा टीम ने अभिनेत्री को पीछे के रास्ते से बेसमेंट के जरिए बाहर निकाला। इसके बाद ड्राइवर ने तेजी से वाहन को वहां से बाहर निकाला।

आयोजकों ने प्रशासन का जताया आभार

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि काजल राघवानी करीब डेढ़ घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहीं। भारी भीड़ के कारण उनके बाहर निकलने में परेशानी हुई, लेकिन प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए, जिसके चलते कुछ समय के लिए स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।

ये भी पढ़ें- पंजाब के पास एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं है और किसी को पानी की एक बूंद देने का सवाल ही पैदा नहीं होता- सीएम मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button