राष्ट्रीय

BRICS Summit 2026 : मोदी-पुतिन की 45 मिनट की मुलाकात, Su-57 से S-400 तक बड़े रक्षा सौदों पर नजर, एयरस्ट्राइक में गेमचेंजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच भारत मंडपम में अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों नेताओं के बीच रक्षा सहयोग, Su-57 फाइटर जेट, S-400 सिस्टम, ब्रह्मोस-NG और व्यापारिक साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। बैठक से पहले पीएम मोदी ने पुतिन को तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया।

BRICS Summit 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच भारत मंडपम में द्विपक्षीय वार्ता हुई। करीब 45 मिनट चली इस बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध रचना ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया।

Su-57 फाइटर जेट डील पर हो सकती है चर्चा

भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग बैठक का अहम मुद्दा माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार रूस ने भारत में Su-57 स्टेल्थ फाइटर जेट के निर्माण और जरूरी तकनीक साझा करने का प्रस्ताव दिया है। यह लड़ाकू विमान आधुनिक तकनीक से लैस है और दुश्मन की रडार प्रणाली से बचने की क्षमता रखता है।

S-400 और ब्रह्मोस-NG पर भी बातचीत की संभावना

बैठक में S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की बाकी आपूर्ति, रखरखाव और एडवांस ब्रह्मोस-NG मिसाइल परियोजना जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। दोनों देश रक्षा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दे सकते हैं।

व्यापार और रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर नजर

भारत और रूस 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य पर भी चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा उद्योग, रेलवे, स्टील, टनलिंग, परमाणु ऊर्जा, क्रिटिकल मिनरल्स, उर्वरक और कुशल श्रमिकों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी बातचीत संभव है।

तिरुक्कुरल के जरिए सांस्कृतिक संदेश

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पुतिन को तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट करना भारत की प्राचीन तमिल संस्कृति और ज्ञान परंपरा को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का संदेश माना जा रहा है। यह ग्रंथ नैतिकता, शासन, अर्थव्यवस्था और मानव मूल्यों से जुड़े विचारों के लिए प्रसिद्ध है।

ये भी पढ़ें- 12 सितंबर को लगेगी Lok Adalat, चालान भरने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, इन बड़े उल्लंघनों पर नहीं मिलेगी राहत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button