LPG Cylinder Price : 2 सितंबर, बुधवार को LPG गैस सिलेंडर बुक कराने जा रहे हैं तो एक सवाल आपके मन में भी होगा. कल कमर्शियल और छोटे सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद आज घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में क्या बदलाव हुआ है? फिलहाल इस सवाल का जवाब राहत देने वाला है. आज घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है न कीमत बढ़ी है और न ही इसमें कोई कमी की गई है.
यानी 2 सितंबर को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत स्थिर बनी हुई है. हालांकि, एक दिन पहले ही कमर्शियल और 5 किलो वाले नॉन-डोमेस्टिक FTL सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई थी.
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
1 सितंबर की सुबह कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 9 रुपये 50 पैसे का इजाफा किया गया. यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है, जब इससे पहले लगातार दो महीनों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में राहत मिल चुकी थी.
अगस्त में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 192 रुपये की कमी आई थी. इससे पहले जुलाई में भी इसकी कीमत 183.50 रुपये घटाई गई थी. अब सितंबर की शुरुआत में इसमें 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
कितना महंगा हुआ छोटू सिलेंडर?
कमर्शियल सिलेंडर के साथ 5 किलो वाले नॉन-डोमेस्टिक FTL यानी छोटू सिलेंडर की कीमत भी बढ़ी है. 1 सितंबर को इसके दाम में 2 रुपये का इजाफा किया गया. फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर हैं. ऐसे में अब नजर इस बात पर है कि घरेलू LPG की कीमतें कब तक इसी स्तर पर बनी रहती हैं और आम आदमी को यह राहत कितने समय तक मिलती है.
ये भी पढ़ें- भारत-चीन सीमा विवाद पर बड़ी बैठक, NSA अजीत डोभाल बीजिंग में वांग यी से करेंगे बातचीत, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









