SCO Summit 2026 : किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन के बाद पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गई है। आरोप लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान PMO ने SCO नेताओं की ग्रुप फोटो को एडिट करके उसमें से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन को हटा दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को लेकर यूजर्स ने पाकिस्तान PMO पर कूटनीतिक शिष्टाचार की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
SCO नेताओं का हुआ था पारंपरिक फोटो सेशन
SCO शिखर सम्मेलन के दौरान सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों का पारंपरिक ग्रुप फोटो सेशन आयोजित किया गया था। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन समेत कई देशों के नेता एक साथ मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान PMO के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की गई तस्वीर में फ्रेम को इस तरह क्रॉप किया गया कि पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति दिखाई नहीं दे रहे थे।
सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस
पाकिस्तान PMO की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने असली ग्रुप फोटो साझा करते हुए एडिटेड तस्वीर को लेकर सवाल उठाए और पाकिस्तान की आलोचना की। लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर होने वाले कार्यक्रमों में सभी नेताओं की मौजूदगी को सम्मान देना कूटनीतिक परंपरा का हिस्सा होता है।
SCO में पीएम मोदी की मुलाकातें रहीं चर्चा में
SCO सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकातें चर्चा में रहीं। पीएम मोदी ने सम्मेलन में आतंकवाद, क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग जैसे मुद्दों पर भारत का पक्ष रखा। वहीं, पाकिस्तान PMO की सोशल मीडिया पोस्ट फोटो विवाद के कारण चर्चा का विषय बन गई।
ये भी पढ़ें- 1 सितंबर से मंदिरों में बदला नियम, मोबाइल ले गए तो करना होगा ये काम, जमा करने के लगेंगे इतने रूपए
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









