Punjab

‘गैंगस्टरां ते वार’ का 222वां दिन: पंजाब पुलिस की 517 ठिकानों पर छापेमारी, 354 आरोपी गिरफ्तार

Punjab News : राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 222वें दिन पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 517 ठिकानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग की शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं.

5 भगोड़े अपराधी भी पकड़े

222वें दिन पुलिस टीमों ने 354 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 66,400 हो गई है. इसके अलावा 205 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 5 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं.

5 किलो हेरोइन बरामद

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “ युद्ध नशों विरूद्ध ” को 547वें दिन भी जारी रखते हुए 65 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से 5 किलोग्राम हेरोइन, 180 नशीली गोलियां और 900 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई. इसके साथ ही, केवल 547 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 76,716 हो गई है.

नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने तीन व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी राजी किया है.

ये भी पढ़ें- चीनी की उपलब्धता पर सीएम योगी सख्त, कहा- चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button