राजनीतिराष्ट्रीय

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी समेत कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

Nitin Nabin New Team : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में कई बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ संगठन में सक्रिय चेहरों को भी जगह दी गई है।

रेखा वर्मा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा और रेखा वर्मा को भी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

संजय भाटिया को सौंपी गई जिम्मेदारी

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा विनोद तावड़े, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को भी महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष अपने पद पर बने रहेंगे।

पिछले कई दिनों से पार्टी में चर्चा

नितिन नवीन की नई टीम को लेकर पिछले कई दिनों से पार्टी के अंदर चर्चा चल रही थी। सोमवार सुबह से ही संभावित नामों को लेकर अटकलें तेज थीं, जिसके बाद पार्टी ने आधिकारिक रूप से पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी।

आने वाले चुनावों में बड़ी चुनौती

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, नई टीम के जरिए बीजेपी ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई है। नितिन नवीन के सामने सबसे बड़ी चुनौती आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को बेहतर बनाए रखना होगा।

स्मृति ईरानी की वापसी महत्वपूर्ण

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को बीजेपी के लिए अहम माना जा रहा है। पार्टी की कोशिश होगी कि राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की जाए। नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके संगठन में बढ़ते कद को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हैं। बीजेपी की नई टीम अब पार्टी के आगामी चुनावी अभियानों और संगठनात्मक विस्तार की जिम्मेदारी संभालेगी।

ये भी पढ़ें- सिविल सेवा अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, परीक्षा में खत्म हुई प्रयासों की सीमा, अधिकतम आयु सीमा 42 साल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button