LPG Price Today : केंद्र सरकार ने होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है. नई दरें शनिवार से लागू हो गई हैं. ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण पिछले कुछ समय में गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली थी. ऐसे में यह हाल के दिनों में दूसरा बड़ा राहतभरा फैसला माना जा रहा है.
हालांकि, आम घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इस बार भी कोई राहत नहीं मिली है. 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सरकार ने कोई बदलाव नहीं किया है. यानी घरों में इस्तेमाल होने वाला गैस सिलेंडर पहले की कीमत पर ही मिलता रहेगा.
कमर्शियल सिलेंडर हुआ 200 रुपये से ज्यादा सस्ता
सरकार की नई दरों के अनुसार दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हो गया है. वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत में 209 रुपये की कटौती की गई है. नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं, जिससे कारोबारियों को सीधे तौर पर राहत मिलेगी.
कोलकाता में नई कीमत लागू
नई दरों के बाद कोलकाता में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 2,872.50 रुपये में मिलेगा. कीमतों में आई इस कमी से उन कारोबारों को फायदा मिलने की उम्मीद है, जिनका दैनिक संचालन कमर्शियल गैस सिलेंडर पर निर्भर करता है.
वहीं, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होटल, रेस्तरां, ढाबा, कैटरिंग सेवाओं और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमतों में 200 रुपये से अधिक की कटौती से इन क्षेत्रों के कारोबारियों को परिचालन लागत कम करने में मदद मिल सकती है. वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल एलपीजी की कीमतों में किसी राहत के लिए अभी और इंतजार करना होगा.
ये भी पढ़ें- मोरक्को से स्पेन में घुसने की कोशिश के दौरान भगदड़, 18 प्रवासियों की मौत, 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








