Punjab News : प्रदेश में चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते’ के 182वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 646 स्थानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’- पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं.
82वें दिन 326 व्यक्तियों की गिरफ्तारी
182वें दिन पुलिस टीमों ने 326 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियां 51,256 हो गईं. इसके अलावा 241 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 8 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकती है और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकती है.
507वें दिन 90 नशा तस्कर गिरफ्तार
इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान ‘युद्ध नशियां विरूद्ध’ को 507वें दिन भी जारी रखते हुए 90 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 323 ग्राम हेरोइन, 110 किलो भुक्की (भांग), 547 नशीली गोलियां और 1460 रुपये ड्रग मनी बरामद की. इसके साथ ही केवल 507 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 74,170 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने नौ व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है.
ये भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा, हमलों में 100 अमेरिकी सैनिक घायल, कई देशों में बढ़ी चिंता, अमेरिका ने किए 9 शहरों पर हमले
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









