Other States

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ का ऑफिस में निधन, आत्महत्या की आशंका

Tripura DGP : त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ का सोमवार को अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) में निधन हो गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपने कार्यालय के कमरे में फंदे से लटके हुए पाए गए. शुरुआती तौर पर इसे संदिग्ध आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि उनकी मौत की असली वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

घटना के बाद अनुराग धनखड़ को तुरंत गोविंद बल्लभ पंत (GBP) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस मुख्यालय के संबंधित हिस्से को सील कर दिया गया.

जांच शुरू, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. फॉरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई.

बता दें कि अनुराग धनखड़ 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और त्रिपुरा कैडर से संबंधित थे, उन्होंने मई 2025 में त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक का पद संभाला था. इससे पहले वह राज्य के इंटेलिजेंस विभाग के प्रमुख रह चुके थे, उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में भी कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच की थी और उन्हें एक अनुभवी पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता था.

राज्य के सबसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अचानक निधन से पुलिस महकमे और प्रशासनिक अधिकारियों में शोक का माहौल है. मामले से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा.

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button