Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के शोपियां के चनापोरा इलाके में लश्कर ए तैयबा का कमांडर जाकिर गनी को सुरक्षाबलों ने ढ़ेर कर दिया है। सामने से फायरिंग की आवाज आने पर सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की जिसमें जाकिर गनी को मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं आतंकवादी का शव भी बरामद कर लिया गया है।
ज्वाइंट ऑपरेशन में आतंकी ढेर
बता दें कि आतंकवादी जाकिर गनी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। भारतीय सुरक्षाबलों को उसके पास से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया। सेना की राष्ट्रीय रायफल्स, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में आतंकी को ढेर किया गया। फिलहाल सेना का ऑपरेशन जारी है। भारतीय जवानों को कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका है व कई इनपुट भी मिले हैं।
सेना ने 72 हुरों के पास पहुंचाया आतंकी
आतंकवादी जाकिर गनी जिसको सेना ने 72 हुरों के पास पहुंचाया है वह कुलगाम का रहने वाला था, जानकारी के आधार पर आतंकी ने 2024 में लश्कर गिरोह में शामिल हुआ था। आंतकी को सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में A+++ कैटेगरी का आतंकी घोषित किया था। जिसे मिट्टी में मिलाने का काम हमारे जवानों ने किया है। फिलहाल पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
शोपियां के सैदापोरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन 5वें दिन में पहुंच चुका है। खुफिया सुत्रों से मिले इनपुट के आधार पर जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है।
इस एनकाउंटर को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने X हैंडल पर कहा- “आप भाग तो सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते। SOG शोपियां ने RR और CRPF के साथ मिलकर चलाए गए एक जॉइंट ऑपरेशन में लश्कर के एक आतंकवादी को मार गिराया।









