विदेश

मेलोनी पर ट्रंप का नया हमला, ‘Restraining Order’ पोस्ट से बढ़ा विवाद, इटली ने दिया करारा जवाब

Trump vs Meloni : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी के बीच चल रही बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है. ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर मेलोनी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “Restraining order needed” (रोक लगाने वाले आदेश की जरूरत है). इस पोस्ट के बाद इटली की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है.

ट्रंप की पोस्ट पर इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने Sky TG24 से बातचीत में कहा कि “लोग आते-जाते रहते हैं, लेकिन देशों के रिश्ते कायम रहने चाहिए.” वहीं, समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने कहा कि ट्रांसअटलांटिक संबंध किसी भी व्यक्तिगत टिप्पणी से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं. हालांकि प्रधानमंत्री मेलोनी ने इस पोस्ट पर फिलहाल कोई सीधी प्रतिक्रिया अभी तक नहीं दी है.

G7 समिट से शुरू हुआ विवाद

आपको बता दें कि दोनों नेताओं के बीच तनाव की शुरुआत फ्रांस के एवियन-लेस-बेन्स में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के बाद हुई थी. ट्रंप ने दावा किया था कि मेलोनी उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए बेहद उत्सुक थीं और उन्होंने आखिरकार उन पर तरस खाकर तस्वीर खिंचवाई.

वहीं, इटली के टीवी चैनल La7 की ट्रांसक्रिप्ट के अनुसार, ट्रंप ने यह भी कहा कि मेलोनी से बात करना उन्होंने उन पर “एहसान” किया था और उन्हें उनसे बात करने की कोई जरूरत नहीं थी.

मेलोनी ने दिया था कड़ा जवाब

ट्रंप के इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए मेलोनी ने कहा था कि उनकी टिप्पणियां “वाकई हैरान करने वाली” हैं, उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि ट्रंप पश्चिम और अमेरिका के विरोधियों के प्रति उतनी सख्ती नहीं दिखाते, जितनी अपने सहयोगी नेताओं के साथ दिखाते हैं.

मेलोनी ने दो टूक कहा था, “इटली और मैं कभी भी गिड़गिड़ाते नहीं हैं.”

ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button