Punjabराज्य

पंजाब कैडर के IAS विपुल उज्ज्वल की मेहनत रंग लाई, पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में गोल्ड जीता

IAS Officer Vipul Ujjwal : पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी विपुल उज्ज्वल के प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है, जिसके तहत पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में गोल्ड अवॉर्ड हासिल किया है. यह उपलब्धि भारत के सबसे बड़े ग्रामीण शासन डेटा प्लेटफॉर्म के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान मानी जा रही है, जो देश में डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है.

यह पहल भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की एक प्रमुख (फ्लैगशिप) योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण प्रशासन को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और डेटा आधारित बनाना है. इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान ग्रामीण शासन व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. आपको बता दें कि यह सम्मान जयपुर में आयोजित 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया, जहां इस पहल की व्यापक सराहना की गई.

ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button