Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है.”
एक्स पर लिखा शुभकामनाओं भरा संदेश
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और आदि देव महादेव की कृपा आप पर बरसे और आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों.”
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी अखिलेश यादव को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में सपा सांसद अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई एवं उनके अच्छे जीवन व लंबी उम्र की शुभकामनाएं.”
राहुल गांधी ने दी जन्मदिन की बधाई
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने अपने संदेश में लिखा, “जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई अखिलेश यादव. PDA की हिस्सेदारी से सामाजिक न्याय का संकल्प हम मिलकर पूरा करेंगे. अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं.”
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. भगवान आपको अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र दें.”
ये भी पढ़ें- SIS का बड़ा दांव! 120 करोड़ का Share Buyback, निवेशकों की चांदी? डिटेल में पढ़ें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








