Other Statesराजनीतिराज्य

‘वादा करो’ गानें से BJP पर तंज कसने वाली सायोनी घोष ने बदल लिया पाला, TMC में मची हलचल

West Bengal Politics : पश्चिम बंगाल की राजनीति इन दिनों खलबली मची हुई है। कभी BJP पर गानों और तीखे बयानों के जरिए हमला बोलने वाली TMC सांसद सयानी घोष अब पार्टी के भीतर उभरे बागी गुट के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सयानी घोष उन नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने TMC के बागी खेमे का समर्थन किया है।

कौन हैं सयानी घोष?

सयानी घोष कुछ समय पहले तक TMC की एक युवा नेता थी। इसके साथ ही इन्होंने टॉलीवुड में अभिनेत्री और एक गायिका के रूप में भी कार्य किया है। हाल ही में सायोनी घोष के BJP पर तंज कसने वाले वीडियो, चुनावी गाने और “वादा करो” वाले बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। बंगाल चुनाव के दौरान उनके कई वीडियो चर्चा में भी रहे और उन्होंने BJP पर लगातार हमले किए थे।

गद्दार का मिल रहा है तमगा

अब हालात बदलते दिखाई दे रहे हैं। TMC में चल रही बगावत के बीच सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया है कि पार्टी के करीब 20 सांसद NDA का समर्थन करने के पक्ष में हैं और उन्होंने अलग संसदीय समूह की मान्यता के लिए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भी भेजा है।

इस पूरे घटनाक्रम ने ममता बनर्जी की पार्टी के भीतर भूचाल ला दिया है। TMC नेतृत्व बागी नेताओं को “गद्दार” तक कह चुका है, जबकि बागी गुट का दावा है कि वे राष्ट्रीय हित और बंगाल की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठा रहे हैं।

“चड्डा चड्डी हो सकता है लेकिन घोष घोष ही रहेगा” 

सायोनी घोष का नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। लोग पुराने वीडियो शेयर कर पूछ रहे हैं कि जो नेता कल तक BJP के खिलाफ सबसे मुखर आवाज़ों में थीं, वे आज बागी खेमे के साथ क्यों खड़ी दिखाई दे रही हैं? जिन्होनें कभी राघव चड्डा पर प्रहार करते हुए कहा था कि ‘चड्डा चड्डी हो सकता है लेकिन घोष घोष ही रहेगा’  ऐसे में आज वो इस पूरे मामले पर क्या बोलना चाहती हैं।

फिलहाल सायोनी घोष की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई विस्तृत सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इतना तय है कि TMC में मची इस बगावत ने बंगाल की राजनीति को नए मोड़ पर ला खड़ा किया है।

ये भी पढ़ें – लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button