Uttar Pradeshमौसम

यूपी में मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी, बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी

Weather News : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राज्य के कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज आंधी और बारिश देखने को मिली। लखनऊ और बिजनौर सहित कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश होती रही, वहीं बिजली चमकने और बादल गरजने से मौसम और भी प्रभावित रहा। बाराबंकी, आगरा और बरेली में भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

70 जिलों में बारिश की संभावना

दूसरी ओर कानपुर, वाराणसी और आसपास के जिलों में दिन के समय तेज धूप निकलने से गर्मी का असर बढ़ गया है और तापमान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज और उन्नाव को छोड़कर प्रदेश के बाकी लगभग 70 जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं

इसके साथ ही 38 जिलों में आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों में येलो अलर्ट शामिल है। IMD का कहना है कि अगले 24 घंटों तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके चलते प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है और गर्मी एक बार फिर तेज हो सकती है।

अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस

इससे पहले गुरुवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं दर्ज की गई थीं। गोरखपुर में सबसे अधिक 21.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि बांदा में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आजमगढ़ में न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

ये भी पढ़ें- लोनधारकों के लिए बड़ी खबर, RBI ने Repo Rate में नहीं किया कोई बदलाव, महंगाई बढ़ने की जताई आशंका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button