Rajasthan

बांसवाड़ा में नाले ने निगल ली दो मासूम बच्चियों की जान, गांव में पसरा शोक का सन्नाटा

Rajasthan News : बांसवाड़ा जिले के नादिया गांव में मंगलवार को दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चियां दोपहर करीब 1 बजे घर से डेढ़ किलोमीटर दूर नाले में नहाने गई थीं। शाम तक वापस न लौटने पर परिजन और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की।

कड़ी मशक्कत से निकाले गए शव

परिजनों ने डूबने की आशंका जताई और रात लगभग 9:30 बजे पुलिस को सूचित किया। पुलिस और ग्रामीणों ने करीब चार घंटे की लगातार कोशिश के बाद रात 1 बजे दोनों बच्चियों के शव नाले से बाहर निकाले।

पूरे गांव में शोक का माहौल

मृतकों की पहचान 9 साल की भूली (कक्षा 5) और 8 साल की रोनिका (कक्षा 4) के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस ने बताया कि रात का अंधेरा और गहरा पानी रेस्क्यू अभियान के लिए चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने आगे कहा कि जांच जारी है और सुरक्षा के लिहाज से गांव में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।

न लौटने पर परिजनों को हुई चिंता

पाड़ला चौकी के प्रभारी एएसआई रवि थापा ने बताया कि दोनों बच्चियां नादिया गांव के एक ही मोहल्ले की रहने वाली थीं। दोपहर करीब 1 बजे वे घर से डेढ़ किलोमीटर दूर नाले में नहाने गई थीं। शाम 6 बजे तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने खोज शुरू की।

पुलिस टीम के साथ रेस्क्यू अभियान

परिजन ग्रामीणों की मदद से तलाश में जुट गए। लोगों ने बताया कि बच्चियों को आखिरी बार गड्‌ढे के पास देखा गया था। कोई सुराग न मिलने और डूबने की आशंका के कारण रात लगभग 9:30 बजे आबापुरा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही एएसआई रवि थापा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में इलेक्ट्रिक बस सेवा का बड़ा ऐलान, ये रूट हैं शामिल, पर्यावरण और यात्री दोनों को होगा फायदा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button