वायरल

‘नौकरी मिलेगी तो क्या होगा…’ थाने में रील बनाना महिला पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, हुई सस्पेंड

Woman Police Constable : सोशल मीडिया पर रील बनाने का बढ़ता क्रेज अब सरकारी दफ्तरों तक पहुंच चुका है. उत्तर प्रदेश के मऊ में एक महिला पुलिसकर्मी को थाने के अंदर फिल्मी गाने पर रील बनाना भारी पड़ गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक महिला पुलिसकर्मी शहर कोतवाली में तैनात थीं. उन्होंने ड्यूटी के दौरान पुलिस वर्दी में थाने परिसर के अंदर एक लोकप्रिय हिंदी गाने पर वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया. देखते ही देखते वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

अनुशासन के खिलाफ कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया. विभागीय अधिकारियों ने इसे अनुशासन के खिलाफ मानते हुए तत्काल कार्रवाई की. वहीं, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि पुलिस विभाग में सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर पहले से स्पष्ट गाइडलाइन जारी हैं. ड्यूटी के समय या सरकारी परिसर में मनोरंजन से जुड़े वीडियो बनाना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा.

मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई

पूरे मामले की जांच सीओ सिटी कृष राजपूत को सौंपी गई है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी. साथ ही विभाग अब कर्मचारियों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर और अधिक नजर रखने की तैयारी कर रहा है.

मनोरंजन से जुड़े वीडियो पर विभाग सख्त

इस घटना के बाद पुलिस विभाग ने एक बार फिर सभी कर्मियों को सोशल मीडिया नीति का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों का कहना है कि कई बार बैठकों और ब्रीफिंग में साफ तौर पर बताया जा चुका है कि ड्यूटी के दौरान रील या मनोरंजन से जुड़े वीडियो बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बावजूद कुछ कर्मचारी नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें – दिल्ली जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, केंद्र ने लिया बड़ा फैसला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button