राष्ट्रीय

थलपति विजय को मिला ‘CM 2026’ नंबर प्लेट गिफ्ट, तस्वीरें हुईं वायरल

Tamil Nadu News : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय एक बार फिर सुर्खियों में हैं. फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार से राजनीति के शीर्ष पद तक पहुंचे विजय का सफर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके कुछ फैसलों और सार्वजनिक छवि को लेकर लोगों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है.

इन दिनों सोशल मीडिया पर विजय से जुड़ी एक पुरानी लेकिन दिलचस्प चीज फिर वायरल हो रही है. एक खास नंबर प्लेट, जिस पर लिखा था “TN07 CM 2026”. यह नंबर प्लेट दरअसल उस कार पर देखी गई थी, जिसे उन्होंने 2024 में रिलीज हुई फिल्म GOAT (The Greatest of All Time) के सेट पर इस्तेमाल किया था. उस समय यह सिर्फ एक प्रॉप का हिस्सा था, लेकिन अब इसके राजनीतिक संदर्भों के कारण इसे लोग अलग नजरिए से देख रहे हैं.

वेंकट प्रभु का तोहफा बना चर्चा का केंद्र

चुनाव परिणामों के बाद जैसे ही विजय के मुख्यमंत्री बनने की पुष्टि हुई, उसी नंबर प्लेट को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे “संयोग” नहीं बल्कि पहले से संकेत बताया, और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं.

इसी बीच एक और चर्चा ने जोर पकड़ा, जब निर्देशक वेंकट प्रभु ने विजय को वही नंबर प्लेट एक खास तोहफे के रूप में भेंट की. इस मौके की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जाने लगीं. तस्वीरों में विजय हाथ में यह नंबर प्लेट लिए नजर आ रहे हैं, जबकि उनके चेहरे के भाव को लेकर भी अलग-अलग तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं.

मुख्यमंत्री बनने के बाद बदला अंदाज

फैंस का एक वर्ग इसे भावनात्मक और यादगार पल बता रहा है, वहीं कुछ यूजर्स तस्वीरों में उनके “गंभीर और खोए हुए” एक्सप्रेशन को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोगों ने मजाकिया और राजनीतिक दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं.

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय का पहनावा भी लगातार सुर्खियों में है. वह ज्यादातर सार्वजनिक मौकों पर सफेद शर्ट और काले कोट में दिखाई दे रहे हैं, जिसे उनके समर्थक एक सादगी भरे नेतृत्व के रूप में देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Sasaram Train Fire : सासाराम स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, एक बोगी जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button