Haryana

सिरसा से श्री नांदेड़ साहिब के लिए तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन रवाना, सीएम सैनी ने दिखाई हरी झंडी

Haryana News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा से श्री नांदेड़ साहिब के लिए तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्राएं हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का माध्यम हैं।

मंगलमय यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरसा का नाम इतिहास में श्रद्धा और सम्मान के साथ लिया जाता है और सभी गुरु साहिबान के पावन चरणों में कोटि-कोटि नमन। उन्होंने श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

आर्थिक अभाव के कारण तीर्थ यात्रा

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस विशेष ट्रेन से 14 जिलों के 800 से अधिक श्रद्धालु श्री हजूर साहिब के दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में श्रद्धालु आर्थिक अभाव के कारण तीर्थ यात्रा से वंचित न रहें, इसके लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना शुरू की गई है। स्वर्ण जयंती सिंधु दर्शन योजना के तहत प्रत्येक तीर्थ यात्री को वार्षिक 10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। सिख इतिहास और विरासत के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने याद दिलाया कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित सिक्का, डाक टिकट और कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया, और 2019 में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का उद्घाटन कर श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग पूरी की।

आगामी 8 जून को सोमनाथ मंदिर

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने रेलवे विभाग के साथ मिलकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष अनुबंध किए हैं। उन्होंने सभी से अपने परिवार और प्रदेश की खुशहाली, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि आगामी 8 जून को सोमनाथ मंदिर, गुजरात के लिए विशेष ट्रेन रवाना की जाएगी।

ये भी पढ़ें- PM मोदी का UAE दौरा, LPG सप्लाई समझौता और फाइटर जेट सुरक्षा का नज़ारा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button