IPL 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। आईपीएल 2026 के अहम चरण में टीम के मेंटर और पूर्व कप्तान MS Dhoni के लखनऊ दौरे पर टीम के साथ जुड़ने की संभावना जताई जा रही है। 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनकी मौजूदगी से टीम का मनोबल काफी बढ़ सकता है।
पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर CSK
इस समय चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बनी हुई है। सीजन की शुरुआत में लगातार तीन हार के बाद टीम ने शानदार वापसी की और पिछले आठ में से छह मैच जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की है।
काफ इंजरी के चलते नहीं थे एक्टिव
हालांकि, MS Dhoni इस सीजन में काफ इंजरी के चलते अधिकतर मैचों में टीम के साथ यात्रा नहीं कर पाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका नाम टीम के लखनऊ दौरे के लिए बुकिंग लिस्ट में शामिल है, लेकिन अंतिम निर्णय खुद धोनी पर निर्भर करेगा।
गेंदबाजों की अच्छी फॉर्म का भी बड़ा योगदान
टीम की इस वापसी में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की रणनीति, कुछ युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन और गेंदबाजों की अच्छी फॉर्म का भी बड़ा योगदान माना जा रहा है। अब चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए अपने बचे हुए मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
ये भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के निधन पर जताया दुख, राजनीतिक गलियारों में शोक
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









