Bada Mangal 2026 : ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल 12 मई 2026 को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसी माह के मंगलवार को भगवान श्रीराम और हनुमान जी की भेंट हुई थी। इस दिन व्रत, पूजा, भंडारा और दान का विशेष फल माना जाता है।
नहीं माना जाता कोई नकारात्मक असर
इस वर्ष दूसरे बड़े मंगल पर पंचक का प्रभाव भी रहेगा। ज्योतिष के अनुसार सामान्य तौर पर पंचक में शुभ कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है, लेकिन हनुमान जी की पूजा पर इसका कोई नकारात्मक असर नहीं माना जाता। मान्यता है कि इस दिन पंचमुखी हनुमान जी की आराधना करने से भय, बाधा और तनाव से मुक्ति मिलती है।
पूजा का शुभ समय सुबह 8:55 बजे से दोपहर 1:59 बजे तक रहेगा। हनुमान जी की पूजा सुबह करना अधिक शुभ माना जाता है। इस दिन उन्हें चोला चढ़ाना भी विशेष फलदायी बताया गया है।
सुंदरकांड या विशेष मंत्रों का जाप
पंचक के दौरान पूजा करते समय हनुमान जी को सिंदूर, लाल चंदन और लाल फूल अर्पित करने चाहिए। चमेली के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। साथ ही हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या विशेष मंत्रों का जाप करना लाभकारी होता है। इस दिन हवन या यज्ञ करने से बचने की सलाह दी जाती है।
मांसाहार और नशे से दूर रहना
पूजा के दौरान कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी बताया गया है। भक्तों को काले या नीले वस्त्र पहनने से बचना चाहिए और लाल, पीले या सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इस दिन संयम, ब्रह्मचर्य और सात्विक आचरण का पालन करना चाहिए। साथ ही मांसाहार और नशे से दूर रहना उचित माना जाता है।
Disclaimer- यह जानकारी मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। Hindi Khabar इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।
ये भी पढ़ें- हिमाचल में दर्दनाक हादसा, 6 पर्यटकों की मौत, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









