Sanjeev Arora Arrested : पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच के तहत की गई, जिसमें सुबह से ही ईडी की कई टीमों ने एक साथ अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। जानकारी के मुताबिक ED मंत्री संजीव अरोड़ा को दिल्ली स्थित मुख्यालय लेकर जाएगी, जहां उनसे मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले पर गहनता से सवाल जवाब किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, छापेमारी में चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास सहित कई जगहों को कवर किया गया। इसके अलावा दिल्ली और गुरुग्राम में भी कुछ ठिकानों पर जांच की गई, जिनमें एक रियल एस्टेट कंपनी से जुड़े दफ्तर का नाम भी सामने आया है।
इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि चुनावी समय के बाद ईडी की कार्रवाई तेज हो जाती है और पंजाब को निशाना बनाया जा रहा है। अरोड़ा के आवास पर सुबह करीब 20 गाड़ियों में टीम पहुंची. इससे पहले उनके लुधियाना के ठिकानों पर दबिश हुई थी।
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने भी इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक साल में यह तीसरी बार है जब संबंधित मंत्री के घर ईडी की कार्रवाई हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है। उन्होंने इसे राजनीतिक दबाव से जोड़ते हुए केंद्र पर निशाना साधा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और ईडी की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- सीएम योगी ने सुवेंदु अधिकारी को पहनाया भगवा गमछा, लगे जय श्रीराम के नारे, बंगाल में दिखा NDA का शक्ति प्रदर्शन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









