Other StatesUttar Pradeshराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

सीएम योगी ने सुवेंदु अधिकारी को पहनाया भगवा गमछा, लगे जय श्रीराम के नारे, बंगाल में दिखा NDA का शक्ति प्रदर्शन

Suvendu Adhikari Bengal CM : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के वरिष्ठ नेता एक मंच पर नजर आए। समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की मौजूदगी खास चर्चा का केंद्र रही।

सीएम योगी ने सुवेंदु अधिकारी को पहनाया भगवा गमछा

शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने योगी आदित्यनाथ का अभिवादन किया, जिसके बाद योगी ने उन्हें भगवा गमछा पहनाकर शुभकामनाएं दीं। मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) भी मौजूद रहीं।

सीएम योगी ने किया जनता का अभिवादन

समारोह के दौरान जैसे ही योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे, भाजपा समर्थकों ने तालियों और ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ उनका स्वागत किया। योगी ने हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य (Keshav Prasad Maurya) और ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) के साथ कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी समेत कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी कई नेताओं से मुलाकात की। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा (J. P. Nadda) केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) और पूर्व सांसद स्मृ‍ति ईरानी (Smriti Irani) समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

जनता को पीएम मोदी पर भरोसा

इस मौके पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली सफलता राज्य की राजनीतिक दिशा में बदलाव का संकेत है। वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है और नई सरकार से बड़ी उम्मीदें रखी हैं।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button