विदेश

नेपाल में बड़ा प्रशासनिक फैसला, 1500 से ज्यादा सरकारी नियुक्तियां रद्द, कई संस्थानों में खाली हुए पद

Nepal Politics : नेपाल में नई सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 1500 से अधिक सरकारी नियुक्तियों को रद्द करने का फैसला किया है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल द्वारा जारी अध्यादेश के तहत 26 मार्च से पहले की गई सभी नियुक्तियों को समाप्त कर दिया गया है।

कार्यरत अधिकारियों को हटाया गया

सूत्रों के अनुसार, इस निर्णय से करीब 1594 पदों पर कार्यरत अधिकारियों को हटाया गया है, जिन्हें सरकार ने राजनीतिक आधार पर की गई नियुक्तियां बताया है। इस फैसले के बाद नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी, त्रिभुवन विश्वविद्यालय, बीपी कोइराला इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज और नेपाल एयरलाइंस जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों में कई शीर्ष पद खाली हो गए हैं।

प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही

विशेषज्ञों का कहना है कि इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और सार्वजनिक सेवाओं के संचालन पर असर पड़ सकता है, क्योंकि कई जगह निर्णय लेने वाली व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। हालांकि सरकार का कहना है कि यह कदम प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। फिलहाल नई नियुक्तियों को लेकर कोई स्पष्ट योजना सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- IPL 2026 : मुंबई vs लखनऊ वानखेड़े में आज भिड़ंत, प्लेऑफ की रेस में दोनों के लिए करो या मरो

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button