Punjab

Punjab Police : अमृतसर में 6 किलो हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, दुबई से जुड़े तार

Punjab Police : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने 6 किलो हेरोइन सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर नशा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी वैरोवाल रोड, जंडियाला गुरु, अमृतसर के रूप में हुई है। हेरोइन की खेप बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने नशा तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही उसकी सिल्वर रंग की हुंडई i10 कार (रजिस्ट्रेशन नंबर पी बी 10-सी वी -3211) भी जब्त कर ली है।

दुबई स्थित हैंडलर के इशारे पर कर रहा था काम

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई स्थित हैंडलर अंतरप्रीत सिंह के इशारे पर काम कर रहा था, जो नशा तस्करी में शामिल है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि अंतरप्रीत सिंह के निर्देश पर आरोपी लवप्रीत विभिन्न स्थानों से हेरोइन की बड़ी खेप प्राप्त कर आगे सप्लाई भी करता था।

तलाशी के दौरान 6 किलो हेरोइन बरामद

इस करवाई सम्बन्धी ओर विवरण देते हुए उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीमों को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि आरोपी लवप्रीत ने हाल ही में हेरोइन की एक बड़ी खेप प्राप्त की है और इसे अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर अड्डा मानावाला के पास किसी अन्य व्यक्ति को पहुंचाना था। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध लवप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी कार से 6 किलो हेरोइन बरामद की गई।

मामले की गहन जांच में जुटी पुलिस

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 27 दिनांक 29-04-2026 को दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- गैंगस्टरों ते वार का 100वां दिन, पंजाब पुलिस द्वारा 635 स्थानों पर छापेमारी, 334 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button