Entertainment News : पॉपुलर यूट्यूबर कपल लखन अर्जुन और नीतू बिष्ट, जिन्हें फैंस ‘लखनीत’ के नाम से जानते हैं, अपने लेटेस्ट व्लॉग को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह कोई मजेदार कंटेंट नहीं, बल्कि उनके घर में काम करने वाले कुक की बेहद चौंकाने वाली और घिनौनी हरकत है।
नीतू बिष्ट ने अपने व्लॉग में खुलासा किया कि उनका कुक पिछले करीब 5 महीनों से किचन में बेहद गंदी हरकत कर रहा था। उनके मुताबिक, कुक गुटखा खाकर किचन सिंक में थूकता था और उसके छींटे आसपास रखे बर्तनों और खाने तक पहुंच जाते थे। शुरुआत में उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब उन्होंने CCTV फुटेज में खुद यह सब देखा तो उनके होश उड़ गए। इस खुलासे के बाद परिवार के सभी सदस्य हैरान और परेशान हैं। नीतू ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से उन्हें लगातार पेट से जुड़ी समस्याएं हो रही थीं, जिसका कारण अब जाकर समझ में आया। इस घटना ने पूरे परिवार को अंदर तक झकझोर दिया है।
नीतू की सास ने कुक को जमकर फटकार लगाई
लखन अर्जुन ने कहा कि आमतौर पर वह घर के स्टाफ से जुड़ी विवादित चीजों को सार्वजनिक नहीं करते, लेकिन इस बार मामला सिर्फ उनके परिवार तक सीमित नहीं था, बल्कि यह स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि अपने किचन में CCTV कैमरा जरूर लगवाएं ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
वहीं, नीतू की सास ने कुक को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने गुस्से में कहा कि वह लोगों को बीमार कर रहा था और कई महीनों से परिवार को गंदा खाना खिला रहा था। उनका कहना था कि यह सिर्फ परिवार के साथ धोखा नहीं, बल्कि भगवान को चढ़ाए जाने वाले भोग का भी अपमान है।
पुराने घर में वापस नहीं जाएंगी नीतू बिष्ट
फिलहाल, इस घटना के बाद नीतू बिष्ट और उनका परिवार कुछ दिनों के लिए दूसरे घर में शिफ्ट हो गया है। नीतू का कहना है कि जब तक मानसिक रूप से सहज महसूस नहीं करेंगी, तब तक वह पुराने घर में वापस नहीं जाएंगी। सोशल मीडिया पर यह व्लॉग तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं। कई यूजर्स इसे एक चेतावनी मानते हुए अपने घरों में भी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की बात कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : ‘गैस न मिला तो चूल्हे पर खाना बना लोगी’, जयमाल से पहले दुल्हन के सामने दूल्हे ने रखी अनोखी शर्त
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









