Delhi NCRबिज़नेसयूटिलिटी न्यूजराष्ट्रीय

नए लेबर कोड लागू, अब ओवरटाइम पर कर्मचारियों को मिलेगा दोगुना भुगतान, डिटेल में पढ़ें

New Labour Code Rules : देश में नए लेबर कोड लागू होने के बाद कर्मचारियों के काम के घंटे और ओवरटाइम से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 1 अप्रैल 2026 से लागू हुए इन नियमों का उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण देना और ओवरटाइम भुगतान की प्रक्रिया को अधिक स्पष्ट बनाना है।

कर्मचारियों के अधिकारों को मिलेगी मजबूती

नए प्रावधानों के अनुसार, यदि कोई कर्मचारी तय कार्य समय से अधिक काम करता है, तो उसे सामान्य वेतन की तुलना में दोगुनी दर से ओवरटाइम भुगतान मिलेगा। सरकार का कहना है कि इससे कर्मचारियों के अधिकारों को मजबूती मिलेगी और कार्यस्थलों पर पारदर्शिता बढ़ेगी।

चार प्रमुख श्रम संहिताओं में शामिल

सरकार ने नवंबर 2025 में इस नए श्रम ढांचे की घोषणा की थी। इसके तहत पहले से लागू 29 श्रम कानूनों को चार प्रमुख श्रम संहिताओं में शामिल किया गया है। इनमें वेतन संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता और व्यावसायिक सुरक्षा संहिता शामिल हैं।

लेबर कोड से नियमों को समझना आसान

नियमों के मुताबिक, कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन 8 घंटे और सप्ताह में 48 घंटे तक कार्य सीमा तय की गई है। इससे अधिक समय तक काम कराने पर उसे ओवरटाइम माना जाएगा और अतिरिक्त भुगतान अनिवार्य होगा। सरकार का मानना है कि नए लेबर कोड से कर्मचारियों और कंपनियों दोनों के लिए नियमों को समझना आसान होगा, साथ ही काम और निजी जीवन के बीच बेहतर संतुलन बनाने में भी मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें- RBI Grade B भर्ती 2026 : जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button