Ghaziabad Fire : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। इंदिरापुरम क्षेत्र के अभय खंड स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में छाता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
सोसाइटी में मची अफरा-तफरी
घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपने-अपने फ्लैटों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े आठ बजे आग पहली बार दिखाई दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अब तक करीब आठ फ्लैट इस आग की चपेट में आ चुके हैं, हालांकि किसी के अंदर फंसे होने की पुष्टि नहीं हुई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान
इस गंभीर घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को मौके पर पहुंचकर हालात की निगरानी करने को कहा गया है।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
मौके पर फायर ब्रिगेड की लगभग 20 गाड़ियां लगातार आग बुझाने में जुटी हैं। हालांकि, पार्क की दीवार के कारण पानी का प्रेशर ऊपरी मंजिलों तक नहीं पहुंच पा रहा, जिससे राहत कार्य में बाधाएं आ रही हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
ये भी पढ़ें : सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर भड़का परिवार, मां ने उठाए सवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









