IPL 2026 : आईपीएल 2026 कई ऐसे खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका बनकर सामने आया है जो लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत से ही कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे उनके टीम इंडिया में वापसी की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं। इस सूची में सबसे चर्चित नाम पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का है।
टी20 टीम की कप्तानी के विकल्प
श्रेयस अय्यर बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 182.45 के स्ट्राइक रेट से 208 रन बनाए हैं, जो उनकी मजबूत दावेदारी को दर्शाता है। माना जा रहा है कि चयनकर्ता उन्हें टी20 टीम की कप्तानी के विकल्प के रूप में भी देख सकते हैं।
2021 में खेला था टी20 मैच
ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में 8 विकेट हासिल किए हैं और गेंदबाजी में टॉप 10 में जगह बनाई है। साथ ही निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी उनकी खासियत है। क्रुणाल ने आखिरी बार 2021 में भारत के लिए टी20 मैच खेला था।
चयनकर्ताओं का खींच सकता है ध्यान
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी शानदार लय में दिख रहे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की है। लंबे समय से टीम से बाहर रहने के बावजूद उनका प्रदर्शन चयनकर्ताओं का ध्यान खींच सकता है। मोहम्मद शमी भी अपनी पुरानी लय में लौटते दिख रहे हैं। लखनऊ की ओर से खेलते हुए उन्होंने 6 मैचों में 5 विकेट लिए हैं और नई गेंद से प्रभावशाली गेंदबाजी कर रहे हैं।
पर्पल कैप की रेस में भी शामिल
वहीं प्रसिद्ध कृष्णा गुजरात टाइटंस के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 12 विकेट लिए हैं और पर्पल कैप की रेस में भी शामिल हैं। उनका लगातार प्रदर्शन उन्हें टी20 टीम में वापसी का दावेदार बनाता है।
ये भी पढ़ें- विजिलेंस ब्यूरो इन एक्शन मोड, 33,500 रुपये रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









