HDFC Lending Rates : देश में बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को थोड़ी राहत की खबर आई है. HDFC Bank ने अपने कुछ कर्जों की ब्याज दरों में हल्का संशोधन किया है, जिससे खास तौर पर शॉर्ट टर्म लोन लेने वालों की ईएमआई पर असर पड़ेगा. नई दरें 7 अप्रैल 2026 से लागू कर दी गई हैं.
बैंक के आधिकारिक जानकारी के अनुसार चुनिंदा अवधि वाले लोन पर एमसीएलआर में 0.05 फीसदी तक की कमी की गई है. इस बदलाव के बाद ब्याज दरों का दायरा अब करीब 8.10 प्रतिशत तक आ गया है, हालांकि यह पूरी तरह लोन की अवधि पर निर्भर करता है.
लंबी अवधि वालों को नहीं मिला फायदा
इस फैसले से उन ग्राहकों को सबसे अधिक फायदा होगा जिनका लोन टेन्योर कम अवधि के है. जैसे कुछ महीनों से लेकर कुछ साल तक का है. वहीं लंबी अवधि के कर्ज लेने वालों के लिए फिलहाल दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

लंबी अवधि के कर्ज पर कोई असर नहीं
नई दरों के तहत ओवरनाइट और एक महीने की अवधि वाले लोन सस्ते हुए हैं, जबकि तीन महीने के लोन पर भी मामूली राहत मिली है. दूसरी ओर, छह महीने से लेकर तीन साल तक की अवधि वाले लोन की दरें पहले जैसी ही रखी गई हैं.
इस बदलाव का सीधा असर शॉर्ट टर्म लोन धारकों की मासिक किस्त पर पड़ेगा, जिससे उनकी ईएमआई में थोड़ी कमी आ सकती है. हालांकि लंबे समय के लिए लिए गए लोन पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं दिखेगा.
ये भी पढ़ें- हरियाणा में दिनदहाड़े फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या, 14 राउंड फायरिंग से दहला इलाका
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









